,

रायगढ़: वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने वटवृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ

Raigarh: On the occasion of Vat Savitri Vrat, married women prayed for the long life of their husbands by worshipping the Banyan tree

रिपोर्ट- भूपेंद्र राय


आज पूरे प्रदेश में वट सावित्री व्रत के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धा और आस्था के साथ व्रत रखा। रायगढ़ में भी इस पर्व को पारंपरिक उल्लास और धार्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया।

सुहागिनों ने पारंपरिक परिधानों में सोलह श्रृंगार कर निर्जला व्रत रखा और दोपहर बाद से ही मंदिरों और पार्कों में स्थित वटवृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना के लिए एकत्रित होने लगीं। महिलाओं ने वटवृक्ष के चारों ओर रक्षा सूत्र बांधते हुए विधिपूर्वक परिक्रमा की और अपने पति की दीर्घायु की कामना की।

पूजा के उपरांत सत्यवान-सावित्री की पौराणिक कथा का श्रवण किया गया, जिसमें बताया गया कि किस प्रकार सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और भक्ति से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। कथा सुनते समय कई महिलाओं की आंखें श्रद्धा और भावुकता से नम हो गईं।

रायगढ़ के गांवों से लेकर शहरी इलाकों तक वट सावित्री व्रत का विशेष उत्साह देखने को मिला। यह व्रत नारी शक्ति की आस्था, प्रेम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है और मान्यता है कि यह सौभाग्य की रक्षा तथा संतान प्राप्ति में भी सहायक होता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…