बेमेतरा: धारदार हथियार से नवयुवक की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Brutal murder of a young man with a sharp weapon, sensation spread in the village

रिपोर्ट: संजू जैन

बेमेतरा जिले के संबलपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेंदुआ में एक नवयुवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गाली-गलौच से मना करने पर गांव के एक सनकी युवक ने देर रात धारदार हथियार से हमला कर 18 वर्षीय देवराज वर्मा की हत्या कर दी।

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह परिजनों ने गली में खून से लथपथ देवराज की लाश देखी। शव देखकर गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मृतक देवराज वर्मा की उम्र महज 18 वर्ष थी और वह एक सीधा-सादा युवक बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी युवक अक्सर गांव में झगड़ा-फसाद करता था और गाली-गलौच करता था। देवराज ने उसे ऐसा करने से मना किया था, जिसके चलते उसने रात को इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना बेमेतरा जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर प्रशासन के लिए एक चिंता का विषय बनती जा रही है।

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

Pakistan Factory Explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पावर प्लांट हादसा, अनिल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 20 जिलों में लू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने

Singhitarai Plant Blast : 20 मजदूरों की मौत, मंत्री का अस्पताल दौरा, मुआवजे का बड़ा ऐलान

Singhitarai Plant Blast : भीषण विस्फोट के बाद राहत-बचाव अभियान जारी Singhitarai

Madhupur CBSE 10th Result: जाकीया खातून ने 93% अंकों के साथ देवघर जिला टॉपर सूची में बनाई जगह, वकील बनने का है सपना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में मधुपुर