,

रायगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 58 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

- Advertisement -
Ad imageAd image
58 couples tied the knot under the Chief Minister's Mass Marriage Scheme in Raigarh

रिपोर्ट: भूपेंद्र ठाकुर

दहेज मुक्त समाज की दिशा में एक प्रेरणास्पद पहल करते हुए रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 58 जोड़ों का विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कृषि उपज मंडी, पटेलपाली में किया गया, जिसमें वर-वधू और उनके परिजनों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। साथ ही, गायत्री परिवार शाखा रायगढ़ को इस आयोजन में सहयोग देने हेतु धन्यवाद भी प्रेषित किया।

अपने उद्बोधन में वित्त मंत्री चौधरी ने कहा, “दहेज प्रथा समाज के लिए एक अभिशाप रही है। बेटियों को इससे अपमान, अत्याचार और कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना दहेज मुक्त समाज की दिशा में एक मजबूत संदेश है और इससे समाज में समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है।”

उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा हर नवविवाहित जोड़े को 5-5 हजार रुपये की स्वेच्छानुदान राशि प्रदान की जा रही है, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत को सहारा मिल सके।

इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान समेत जिले के अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और योजना की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी वर-वधू ने सामूहिक रूप से वैवाहिक रीति-रिवाजों के साथ अपने-अपने जीवनसाथियों के साथ सात फेरे लिए और सामाजिक सौहार्द के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत की।

यह आयोजन न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि समाज में दहेज प्रथा और विवाह के खर्चीले प्रदर्शन के विरोध में एक सशक्त उदाहरण बनता जा रहा है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की