,

खुड़िया वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी ले जा रहा ट्रैक्टर ज़ब्त, चालक गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Tractor carrying illegal wood in Khudiya forest area seized, driver arrested

संवाददाता: सुधेश पांडेय

लोरमी विकासखण्ड अंतर्गत खुड़िया वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से काटे गए हरे पेड़ों की लकड़ी को ले जा रहे एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहाउड़ क्षेत्र के जंगलों से अवैध रूप से हरे पेड़ों की लकड़ी काटकर एक ट्रैक्टर खुड़िया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। जांच के दौरान ट्रॉली में हरे पेड़ों की लकड़ी भरी हुई पाई गई, जिसे बिना किसी अनुमति के जंगल से काटा गया था।

पूछताछ में चालक ने बताया कि वह लकड़ी को कक्ष क्रमांक 499, बहाउड़ क्षेत्र के जंगलों से काटकर खुड़िया ले जा रहा था। इस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रूद्र कुमार राठौर के निर्देश पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल ट्रैक्टर और जब्त लकड़ी को खुड़िया वन परिक्षेत्र कार्यालय में लाया गया है, जहां राजसात की प्रक्रिया चल रही है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगल की अवैध कटाई और तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह कार्रवाई वन संपदा की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की