,

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान मालकिन सहित दो गिरफ्तार

Sex racket busted in Durg, two including landlady arrested

स्थान: दुर्ग, संवाददाता – विष्णु गौतम

दुर्ग जिले के जयंती नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक सक्रिय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में मकान मालकिन शशि उपाध्याय समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयंती नगर स्थित एक मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा।

जैसे ही सूचना की पुष्टि हुई, पुलिस ने नियमानुसार मकान की तलाशी ली, जहां से आपत्तिजनक सामग्री, 12,000 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और दो 500-500 रुपये के चिन्हित नोट बरामद किए गए। तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद दो ग्राहक – जसप्रीत सिंह और लखन सिंह से भी नगद राशि और आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की गईं।

पूछताछ में मकान मालकिन शशि उपाध्याय ने कबूल किया कि वह लंबे समय से अपने घर में देह व्यापार का संचालन कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है।

दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने कहा कि ऐसे अवैध कार्यों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी इस तरह की गतिविधियों की जानकारी हो, तो पुलिस को तत्काल सूचित करें, जिससे समाज में कानून और व्यवस्था बनी रह सके।

पुलिस फिलहाल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है और जांच को आगे बढ़ा रही है।

आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल (24 मई 2025)

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…