,

भानुप्रतापपुर: दुर्गुकोंदल में फिर सक्रिय हुए रेत माफिया

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhanupratappur: Sand mafia again active in Durgukondal

कांग्रेस के धरने के बावजूद जारी अवैध खनन

भानुप्रतापपुर (अभिषेक सिंह ठाकुर): रेत माफियाओं की अवैध गतिविधियाँ एक बार फिर भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल क्षेत्र में जोर पकड़ रही हैं। हाल ही में कांग्रेस पार्टी और स्थानीय विधायक द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के कुछ ही दिनों बाद महेंद्रपुर, सटेली और चिहरो गांवों में रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है।

सूत्रों के अनुसार, दिन-रात चेन माउंटेन मशीनों की मदद से दर्जनों ट्रिप हाईवा वाहनों में रेत भरकर छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों और राज्यों में भेजा जा रहा है। इन हाईवा में ओवरलोड रेत भरी जाती है और रॉयल्टी की कोई रसीद तक नहीं होती।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन के नुमाइंदे भी इस अवैध व्यापार में चुपचाप शामिल हैं। ऊपर से नीचे तक कमीशनखोरी का खेल चल रहा है, जिससे इन अवैध कारोबारीयों को खुली छूट मिल रही है।

कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों और प्रदर्शन के बावजूद स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता कई सवाल खड़े करती है। अब यह देखना होगा कि शासन इस मुद्दे पर क्या सख्त कदम उठाता है या फिर यह मामला भी अन्य अवैध खनन प्रकरणों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

स्थानीय जनता और पर्यावरणविदों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में रेत खनन पर लगाम लगाई जा सके और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

DA में धमाका! 55% तक बढ़ोतरी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की