,

भोपाल: UPSC चयनित प्रतिभागियों का सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया ‘ई-ज्ञान सेतु’ का शुभारंभ

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर, आकाश सेन, अपडेट योगानंद श्रीवास्तव

भोपाल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त करने वाले 58 प्रतिभागियों को बुधवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इन सफल उम्मीदवारों में 15 युवतियाँ भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने की अभ्यर्थियों से बातचीत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार कर रही है, ताकि प्रदेश के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

सरकारी स्कूलों के छात्रों की सफलता

डॉ. मोहन यादव ने इस बात पर खुशी जताई कि कई चयनित अभ्यर्थी सरकारी स्कूल और कॉलेजों से पढ़े हुए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कोई किसान का बेटा है, तो कोई मजदूर का। इसके बावजूद उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाई। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है ताकि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रदेश के हर विद्यार्थी को समान अवसर मिल सके।

‘ई-ज्ञान सेतु’ की शुरुआत

समारोह में मुख्यमंत्री ने ‘ई-ज्ञान सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, वीडियो ट्यूटोरियल, और ऑनलाइन कोर्सेस उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पोर्टल सिर्फ सिविल सेवा नहीं, बल्कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, बिजनेस आदि क्षेत्रों से संबंधित अध्ययन सामग्री भी मुफ्त में प्रदान करेगा।

इस पहल के तहत भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 10 जिलों में अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो तैयार किए गए हैं, जहां से गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री तैयार कर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान का नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला अवसर है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी सिर्फ संसाधनों की कमी की वजह से पीछे न रह जाए।

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी