BY: Yoganand Shrivastva
दिल्लीवासियों के लिए एक अहम अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि 22 मई शाम 5 बजे से लेकर 23 मई शाम 5 बजे तक राजधानी के कुछ इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस अस्थायी असुविधा का कारण WHO के पास 900 मिमी व्यास की डुप्लीकेट मेन पाइपलाइन को ऊंचा करने का कार्य है। यह काम ड्रेन नंबर 12ए के जल प्रवाह में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए जरूरी है। इस प्रक्रिया के चलते 40 एमजीडी संयंत्र से आने वाली वैकल्पिक जल लाइन अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र:
पानी की आपूर्ति रुकने से राजधानी के कई प्रमुख क्षेत्र प्रभावित होंगे, जिनमें शामिल हैं:
- राजघाट
- वजीराबाद स्टाफ क्वार्टर
- सिग्नेचर ब्रिज
- एलएनजेपी अस्पताल
- WHO भवन
- आईपी इमरजेंसी
- जेजे क्लस्टर
- भैरो रोड
- चिड़ियाघर
- ग्रेटर कैलाश और आसपास के इलाके
पानी की आवश्यकता होने पर क्या करें?
दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि जल संकट के दौरान पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें। जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क किया जा सकता है।




