,

सावन महीने में विधिवत पूजा कर भगवान शिव को करें प्रसन्न, राशिनुसार अर्पित करें ये चीजें

- Advertisement -
Ad imageAd image

आज से यानी सोमवार 22 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है जो 19 अगस्त तक रहने वाला है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, सावन भगवान शिव और चंद्र देव का महीना है। वैसे तो सावन का पूरा महीना शुभ होता है लेकिन इसमें सोमवार का खास महत्व माना जाता है। इस बार बहुत ही शुभ संयोग बना है क्योंकि सावन की शुरुआत सोमवार और समापन भी सोमवार के दिन ही हो रहा है। इस बार सावन में सोमवार भी पांच आएंगे। सावन की शुरुआत चंद्रमा के नक्षत्र ‘श्रवण’ में हो रही है। यानी इस बार सावन में शिवजी की कृपा ज्यादा मिलेगी और चन्द्रमा के कारण अधिक से अधिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

सावन के सोमवार का महत्व

सावन का महीना जप, तप और ध्यान के लिए उत्तम माना जाता है। हालांकि, इस महीने में पड़ने वाले सोमवार के दिन काफी शुभ माने जाते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सोमवार चंद्र ग्रह का दिन होता है और चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव हैं। इसलिए इस दिन पूजा करने से न केवल चंद्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है। स्वास्थ्य समस्या हो, विवाह में रूकावट हो या दरिद्रता हो, सावन के सोमवार महादेव की विधिवत पूजा करने से हर समस्या दूर हो जाती है। सोमवार और शिव जी के संबंध के कारण ही मां पार्वती ने सोलह सोमवार का उपवास रखा था।

सावन के सोमवार की पूजा विधि

सावन के सोमवार को सुबह उठकर स्नान करने के बाद शिव मंदिर जाएं। जब पूजा के लिए घर से निकल रहे हैं तो नंगे पैर ही जाएं और अपने साथ लोटे में जल भरकर ले जाएं। मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। भगवान को साष्टांग करें। वहीं खड़े होकर महादेव का 108 बार जाप करें। दिन में केवल फलाहार करें। शाम के समय भगवान के मंत्रों का फिर जाप करें और उनकी पूजा आरती करें। पूजा की समाप्ति पर केवल जलीय आहार ग्रहण करें। अगले दिन पहले अन्न-वस्त्र का दान करें। तब जाकर व्रत का पारायण करें।

शिवजी को राशिनुसार अर्पित करें ये चीजें 

  • मेष- भगवान शिव को फूल चढ़ाए। इससे स्वास्थ्य और रोजगार में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
  • वृष- शिवजी को दही और जल चढ़ाएं। जिससे सम्पन्नता और सुखद वैवाहिक जीवन का वरदान मिलेगा।
  • मिथुन- शिवजी को बेल पत्र अर्पित करें। इससे करियर और संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।
  • कर्क- शिवजी को दूध मिश्रित जल अर्पित करें। स्वास्थ्य की समस्याओं और दुर्घटनाओं से निजात मिलेगा।
  • सिंह- सिंह जातकों को शिव जी को गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। इससे सम्पन्नता मिलेगी और संतान प्राप्ति सरल होगी।
  • कन्या- इन जातकों को भगवान शिव को भांग और धतूरा आर्पित करना चाहिए। इससे तनाव कम होगा। साथ ही जीवन में स्थिरता आएगी।
  • तुला- इत्र या सुगंध चढाएं। विवाह और नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
  • वृश्चिक- शिवजी को अबीर गुलाल अर्पित करें। विवाद, मुकदमेबाजी और तनाव से बचाने में सहायता करेगा।
  • धनु- शिवजी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। 
  • मकर- शिवजी को तिल और जल अर्पित करें। संतान पक्ष और वैवाहिक पक्ष की समस्याओं में सुधार होगा।
  • कुंभ- शिवजी को जल और बेल पत्र चढ़ाएं। मानसिक शांति और क्रोध पर नियंत्रण मिलेगा।
  • मीन- शिवजी को चंदन अर्पित करें। स्वास्थ्य सही रहेगा और धन की कमी नहीं होगी।
     

कब-कब पड़ रहे हैं सोमवार

पहला सावन सोमवार: 22 जुलाई 2024 दूसरा सावन सोमवार: 29 जुलाई 2024 तीसरा सावन सोमवार: 5 अगस्त 2024 चौथा सावन सोमवार: 12 अगस्त 2024 पांचवा और आखिरी सावन सोमवार: 19 अगस्त 2024 

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को