,

धमतरी के बोदाछापर खार में सजी थी 52 पत्तों की महफिल

A party of 52 cards was organized in Bodachhapar Khar of Dhamtari

रिपोर्ट: वैभव चौधरी

पुलिस की रेड में 10 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोदाछापर के खार में खुलेआम जुए का खेल चल रहा था, जहां 52 परियों की महफिल सजी थी और हजारों-लाखों के दांव लगाए जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस ने जब जुआरियों की तलाशी ली, तो ₹1,38,900 की नगदी बरामद की गई, जो जुए में लगाए जा रहे दांव का हिस्सा था। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी खार में बैठकर लंबे समय से जुआ खेल रहे थे और आस-पास के इलाकों में इसे लेकर काफी चर्चा थी।

पुलिस ने घेराबंदी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि क्या इस जुए के खेल में और लोग भी शामिल थे।

कुरूद पुलिस की यह कार्रवाई जुए के अवैध कारोबार पर एक बड़ी रोक मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में इस तरह के अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर भी लगाम लगाने की उम्मीद की जा रही है।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं इस तरह की संदिग्ध गतिविधियां दिखें तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…