,

धमतरी में नई रजिस्ट्री योजना पर कार्यशाला

Workshop on new registry scheme in Dhamtari

रिपोर्ट – वैभव चौधरी

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के दिए संकेत

धमतरी जिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में पंजीयन विभाग द्वारा शासन की नई रजिस्ट्री योजना को लेकर एक अहम कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने भूमि से जुड़े अवैध कारोबार और भू-माफिया गतिविधियों को लेकर बड़ा बयान दिया।

मंत्री वर्मा ने कहा कि जिले में अगर कहीं भी भू-माफिया सक्रिय पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नया रजिस्ट्री नियम प्रदेश में अवैध जमीन कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाएगा और इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यशाला में पंजीयन विभाग द्वारा नई रजिस्ट्री योजना के 10 प्रमुख लाभ गिनाए गए, जिनमें पारदर्शिता, प्रक्रिया में सरलता, जनता के समय और धन की बचत जैसे बिंदु शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से अब जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया डिजिटल होगी और फर्जीवाड़े की संभावनाएं समाप्त होंगी।

प्रभारी मंत्री का कड़ा रुख
कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने जिले में चल रहे अवैध भूमि कारोबार और भू-माफिया गतिविधियों पर सवाल किया तो मंत्री वर्मा ने दो टूक कहा कि “ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, शासन की मंशा स्पष्ट है – अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाना।”

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ जमीन की रजिस्ट्री और भू-स्वामित्व से संबंधित मामलों की निगरानी करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…