,

Final Destination Bloodlines Day 4 Box Office Report: मौत का खेल रच रही हॉरर फिल्म, ‘फाइनल डेस्टिनेशन 6’ ने मचाया तहलका!

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: सिनेमा प्रेमियों के लिए हॉरर फिल्मों का क्रेज किसी जुनून से कम नहीं होता और जब बात Final Destination फ्रेंचाइजी की हो, तो यह जुनून और भी गहरा हो जाता है। 15 मई 2025 को भारत में रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म Final Destination: Bloodlines दर्शकों की रूह कंपा रही है — और इसके साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।

25 साल बाद लौटी ‘मौत’ की कहानी

साल 2000 में शुरू हुई इस हॉरर सीरीज की वापसी को करीब 14 साल हो चुके थे। पांचवें पार्ट के बाद अब छठा अध्याय Bloodlines के रूप में सामने आया है। इस बार भी फिल्म में न कोई भूत है, न कोई आत्मा — लेकिन “मौत” खुद एक अदृश्य विलेन बनकर खेल रचती है, और यही इस फ्रेंचाइजी की यूनीक पहचान है।

बॉक्स ऑफिस पर अब तक की कमाई

फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखा गया है। शुरुआती चार दिनों में इसने भारत में अच्छा खासा प्रदर्शन किया है:

  • पहला दिन: ₹4.5 करोड़
  • दूसरा दिन: ₹5.35 करोड़
  • तीसरा दिन: ₹6 करोड़
  • चौथे दिन (4:05 PM तक): ₹2.83 करोड़ (अंतिम आंकड़े आना बाकी हैं)
  • अब तक कुल: ₹18.68 करोड़

बड़ी फिल्मों के बावजूद बना दर्शकों का पसंदीदा

भारत में फिलहाल अजय देवगन की Raid 2 और टॉम क्रूज की Mission Impossible: The Final Reckoning जैसी बड़ी फिल्मों का भी प्रदर्शन जारी है। Mission Impossible ने ओपनिंग डे पर ही ₹17.50 करोड़ की कमाई कर ली थी। बावजूद इसके, Final Destination: Bloodlines दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही है — खासकर उन लोगों का जो इस सीरीज से पिछले दो दशकों से जुड़े हुए हैं।

‘Final Destination’ की यूनीक स्टोरीलाइन

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां डर का स्रोत किसी आत्मा, प्रेत या राक्षस से नहीं, बल्कि “मौत” से जुड़ा होता है — जो दिखती नहीं, लेकिन हर किरदार को धीरे-धीरे अपने जाल में ले लेती है।
हर मौत अलग तरीके से रची जाती है और यही दर्शकों को लगातार चौंकाता है और डराता भी है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…