,

बेमेतरा में 7 वर्षीय आलोक वर्मा को मिला बाल आरक्षक का नियुक्ति पत्र

- Advertisement -
Ad imageAd image
7 year old Alok Verma got appointment letter of child constable in Bemetara

रिपोर्टर: संजू जैन, बेमेतरा

बेमेतरा जिले में एक मार्मिक और प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जहां मात्र 7 वर्षीय बालक आलोक वर्मा को अनुकंपा आधार पर बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रामकृष्ण साहू (आईपीएस) ने आलोक को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उसके सिर पर स्नेहपूर्वक हाथ फेरकर कहा, “अब आप भी पुलिस के सदस्य हो गए हैं।”

आलोक अपने चाचा संजय वर्मा और मां प्रीतिलता वर्मा के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस अवसर पर अधिकारियों ने संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण किया। परिजनों ने इस सहयोग और सहानुभूति के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि आलोक के पिता, संदीप वर्मा, जो पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे, का 3 मार्च 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के उपरांत, आलोक को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया।

इस नियुक्ति के माध्यम से पुलिस विभाग ने न केवल एक परिवार को संबल प्रदान किया है, बल्कि यह संदेश भी दिया है कि विभाग अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी है। आलोक की यह नियुक्ति आने वाले समय में अन्य विभागों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बन सकती है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की