,

कोरबा: यात्री बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती

Korba: Traffic police strict on passenger buses

नियम उल्लंघन पर 2500 रुपए का जुर्माना

रिपोर्टर: उमेश डहरिया

कोरबा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यात्री बसों के लिए प्रशासन ने विशेष मार्ग निर्धारित किए हैं, लेकिन कई बस चालक इन नियमों की अनदेखी कर शहर के भीतर से गुजर रहे हैं। इसके चलते यातायात पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में नहर चौक के पास एक यात्री बस को नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया, जिस पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस मालिक से 2500 रुपए का जुर्माना वसूला है।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बस स्टैंड से लेकर चांपा की ओर जाने वाली बसों के लिए तय मार्ग स्टेडियम रोड, राताखार, ओवरब्रिज होकर जाना अनिवार्य है। यह व्यवस्था नहर चौक और पावर हाउस रोड जैसे व्यस्त क्षेत्रों में जाम से बचाव के लिए की गई है।

इसके बावजूद कुछ बस चालक पुराने मार्गों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात अवरुद्ध हो रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी जो भी बस चालक निर्धारित मार्ग का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात विभाग ने सभी बस मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें ताकि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखा जा सके और यात्रियों की सुविधा बनी रहे।

Also Read:आज का राशिफल: इन 3 राशियों को आज बचकर रहना होगा! 13 मई 2025 भविष्यवाणी

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…