BY: Yoganand Shrivastva
कराची: भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई तीव्र सैन्य प्रतिक्रिया के बाद पड़ोसी देश में गंभीर उथल-पुथल का माहौल बन गया है। कराची के समीप स्थित सिंध प्रांत के सैन्य छावनी क्षेत्र से खबर है कि कई पाकिस्तानी सैनिक कैंटोनमेंट छोड़कर भागने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, भारत के “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत हुई सटीक कार्रवाई के चलते पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारतीय सैन्य दबाव के चलते कुछ पाक सैनिकों ने डर के कारण अपने पोस्ट तक खाली कर दिए हैं।
स्थानीय नागरिकों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कराची समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है। कई छावनियों में हलचल बढ़ गई है और सुरक्षा एजेंसियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं।
स्थिति लगातार अपडेट हो रही है…





