,

मध्य प्रदेश में तबादलों की नई नीति लागू, इस महीने हो सकते हैं 60 हजार से अधिक कर्मचारी इधर-उधर

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, मध्य प्रदेश | राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों को लेकर एक नई नीति लागू कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शनिवार देर रात इस नीति को जारी किया। यह निर्णय हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी के बाद लिया गया।

60,000 कर्मचारियों के तबादले की संभावना

नई नीति के अनुसार, राज्य के कुल 6 लाख 6 हजार नियमित कर्मचारियों में से लगभग 10% का तबादला इस माह के अंत तक हो सकता है। इसका मतलब है कि करीब 60,000 कर्मचारियों को नई जगहों पर भेजे जाने की संभावना है। खास बात यह है कि जिन कर्मचारियों का प्रदर्शन कमजोर माना गया है, उनके तबादले प्राथमिकता के आधार पर पहले किए जाएंगे।

नीति की मुख्य विशेषताएं

  • विभागों को स्वतंत्रता, लेकिन सीमाएं भी: हर विभाग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार तबादला नीति बना सकता है, लेकिन उसे सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा तय दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • मुख्यमंत्री की मंजूरी अनिवार्य: यदि कोई तबादला GAD की मूल नीति से अलग होता है, तो उसके लिए मुख्यमंत्री से समन्वय कर विशेष अनुमति लेनी होगी।
  • स्थानीय स्तर पर भी प्रक्रिया स्पष्ट: जिला संवर्ग के कर्मचारियों और राज्य संवर्ग के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का तबादला कलेक्टर की सिफारिश पर प्रभारी मंत्री की मंजूरी के बाद ही किया जाएगा।

यह नीति एक पारदर्शी और कार्यक्षमता आधारित प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कांकेर: मंदिर में पूजा करने गई 17 वर्षीय किशोरी की निर्मम हत्या..यह भी पढ़े

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…