मजदूर दिवस पर भिलाई पहुंचे भूपेश बघेल, बोरे बासी खाकर मनाया त्योहार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhupesh Baghel reached Bhilai on Labor Day, celebrated the festival by eating stale food from sacks

जातिगत जनगणना से लेकर जल संकट और BSF जवान के मुद्दे पर दिए बयान

स्थान: भिलाई, छत्तीसगढ़
संवाददाता: विष्णु गौतम
तारीख: 1 मई 2025

भिलाई में आज मजदूर दिवस के अवसर पर कई राजनीतिक हलचलें देखने को मिलीं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई महापौर नीरज पाल के निवास पर पहुंचकर सभी को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ पारंपरिक “बोरे बासी” का स्वाद लिया।

भूपेश बघेल ने कहा, “गर्मी के दिनों में बोरे बासी छत्तीसगढ़ की परंपरा है, जो शरीर को ठंडक देती है। इसलिए इसे हम त्योहार के रूप में मनाते हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी जोरदार बयान दिया। उन्होंने कहा कि, “2024 में कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना को मुद्दा बनाया था और आज जो प्रक्रिया चल रही है, वह उसी का प्रमाण है। वास्तविक आंकड़े सामने आने से कई सामाजिक समस्याएं हल होंगी।”

दुर्ग जिले के अंजोरा ढाबा में जल संकट को लेकर आमरण अनशन पर बैठे लोगों के समर्थन में भी बघेल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, “सरकार की पहली जिम्मेदारी है जनता को पानी उपलब्ध कराना। इन दिनों टैंकरों के माध्यम से हो रही जल आपूर्ति बिल्कुल लचर है।”

वहीं, पाकिस्तान में कैद BSF जवान के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “यह बेहद संवेदनशील मामला है और सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। जवान को वापस लाने के लिए उच्च स्तरीय वार्ताकार नियुक्त किए जाने चाहिए।”

इस दौरे से यह साफ झलकता है कि भूपेश बघेल मजदूर दिवस के साथ-साथ राज्य और देश की महत्वपूर्ण समस्याओं पर अपनी स्पष्ट और मजबूत राय देने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

डॉ. गिरिजा व्यास का निधन: राजनीति और समाजसेवा में एक युग का अंत

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप