,

कोरबा के ग्राम बोईदा में हर्षोल्लास से मनाया गया अक्ती तिहार

Akti festival was celebrated with great enthusiasm in village Boida of Korba

ग्रामीणों ने की सुख-शांति और अच्छी फसल की कामना

रिपोर्ट: उमेश डहरिया | स्थान: कोरबा

कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोईदा में पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ अक्ती तिहार का आयोजन किया गया। यह पर्व गांव के कृषि जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है और वर्षा ऋतु की तैयारियों का प्रतीक माना जाता है।

हरदी बाजार क्षेत्र के इस ग्राम में तड़के से ही पर्व का उल्लास देखने को मिला। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से ठाकुर देव सहित अन्य ग्राम देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की, जिसे विधिवत रूप से गांव के बैगा द्वारा सम्पन्न कराया गया। पूजा के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने श्रद्धा से भाग लिया।

इस अवसर पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर खेतों में बीज बोने की प्रतीकात्मक रस्म ‘अक्ती बियासी’ निभाई। यह रिवाज न केवल कृषि की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि यह ग्रामीणों की एकता, परंपरा और सामाजिक समरसता को भी दर्शाता है।

ग्रामवासियों का कहना है कि अक्ती तिहार सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह गांव के सामूहिक जीवन और सांस्कृतिक विरासत का भी अभिन्न हिस्सा है।

पूरे दिन गांव में उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा और लोगों ने परंपरागत वेशभूषा में इस पर्व को मनाकर अपनी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत! 1 मई से कितना सस्ता हुआ आपके शहर में?

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…