,

मशहूर रैपर वेदान गांजे के साथ गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने फ्लैट पर मारा छापा

BY: Yoganand Shrivastva

केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फेमस रैपर वेदान को उनके त्रिप्पुनितुरा स्थित अपार्टमेंट से गांजा बरामद होने के बाद हिरासत में ले लिया है। इससे पहले मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक खालिद रहमान और अशरफ हमजा भी इसी तरह के आरोपों में पकड़े जा चुके हैं।

कोच्चि में फ्लैट से मिला 6 ग्राम गांजा

पुलिस और आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोच्चि के व्हाइट हिल अपार्टमेंट में नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जब सोमवार सुबह छापेमारी की गई तो फ्लैट में मौजूद नौ लोगों में से एक रैपर वेदान भी थे। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने वहां से छह ग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा फ्लैट से करीब 1.5 लाख रुपये नकद भी मिले हैं।

पूछताछ में रैपर वेदान ने गांजा सेवन करने की बात स्वीकार कर ली है। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसे गांजा कहां से मिला था। फिलहाल पुलिस वेदान और अन्य साथियों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

कौन हैं रैपर वेदान?

त्रिशूर निवासी वेदान, जिनका असली नाम हिरनदास मुरली है, ‘वॉयस ऑफ द वॉइसलेस’ रैप वीडियो से मशहूर हुए थे। इस वीडियो की लोकप्रियता के बाद उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए। हाल ही में वेदान ने हिट फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ के प्रमोशनल गाने ‘कुथांथ्रम’ के लिए संगीत निर्देशक सुशीन श्याम के साथ भी काम किया था।

फिल्म डायरेक्टर्स भी आए थे गिरफ्त में

इससे पहले 27 अप्रैल 2025 को कोच्चि में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दो प्रमुख नाम — अशरफ हमजा और खालिद रहमान — को भी हाइब्रिड गांजा सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद FEFKA (फिल्म एम्प्लॉयज फेडरेशन ऑफ केरल) ने दोनों को निलंबित कर दिया।
खालिद रहमान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अलप्पुझा जिमखाना’ के निर्देशक, लेखक और निर्माता रहे हैं, वहीं ‘वे थल्लूमाला’, ‘उंडा’ और ‘अनुराग करिकिन वेल्लम’ जैसी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। अशरफ हमजा ने ‘सुलेखा मंजिल’, ‘भीमंते वाजी’ और ‘थमाशा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

पंचायत के बाद प्राइम वीडियो पर आ रही है ‘ग्राम चिकित्सालय’, रिलीज डेट का हुआ खुलासा..यह भी पढ़े

PM नहीं भगवान, सवाल पूछना गुनाह? पहलगाम हमले पर सियासी आग में जल रही लोकगायिका नेहा

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…