कोरबा: यातायात व्यवस्था सुधारने अभियान में यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर की कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: In the drive to improve traffic system, traffic police took action against vehicles parked in no parking areas

स्थान: कोरबा
संवाददाता: उमेश डहरिया

कोरबा। नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। “नो पार्किंग” स्थलों पर अवैध रूप से खड़े किए गए वाहनों और सड़कों पर सामान रखकर व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

यह अभियान शहर के टीपी नगर, राताखार, सीएसईबी चौक, ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए समन शुल्क वसूला गया।

यातायात एएसआई मनोज राठौर ने जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकों को अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करना चाहिए और “नो पार्किंग” जैसे प्रतिबंधित स्थानों पर पार्किंग से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि ध्वनि प्रदूषण को रोका जा सके।

कोरबा पुलिस ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग देने की अपील की है।
यातायात पुलिस का यह अभियान शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लगातार जारी रहेगा।

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: जानें अपनी राशि का भविष्य