धमतरी नगर निगम की सामान्य सभा की बजट बैठक रही हंगामेदार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The budget meeting of the general assembly of Dhamtari Municipal Corporation was tumultuous

रिपोर्टर: वैभव चौधरी, धमतरी

धमतरी, 25 अप्रैल — धमतरी नगर निगम की आज आयोजित पहली सामान्य सभा की बजट बैठक भारी हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्षद हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सदन में पहुंचे और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति झूमाझटकी तक पहुंच गई, जिसे सभापति ने हस्तक्षेप कर शांत कराया।

शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में शहर में की गई बुलडोजर कार्रवाई और नगर निगम से निकाले गए प्लेसमेंट कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने तीव्र विरोध दर्ज किया। कांग्रेस पार्षदों का आरोप था कि नगर निगम प्रशासन केवल गरीबों के मकानों पर ही बुलडोजर चला रही है और यह कार्रवाई एकतरफा है।

इसके साथ ही कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सदन में संख्या बल अधिक होने के कारण भाजपा पार्षद मनमानी और दादागिरी कर रहे हैं। वहीं महापौर ने कांग्रेस पार्षदों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल सदन की कार्यवाही को बाधित करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में ढाई साल तक एक भी सामान्य सभा बैठक आयोजित नहीं की गई थी।

हंगामे के बावजूद नगर निगम की इस बैठक में कुल आठ एजेंडा पारित किए गए, जिनमें हाईटेक बस स्टैंड, ऑडिटोरियम निर्माण सहित कई बड़े विकास प्रोजेक्ट शामिल हैं। महापौर ने जानकारी दी कि ये परियोजनाएं धरातल पर उतरने के बाद शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।

धमतरी नगर निगम की यह बैठक जहां विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आगे बढ़ी, वहीं राजनीतिक मतभेदों और आरोप-प्रत्यारोपों के चलते यह सत्र खासा हंगामेदार भी रहा।

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2025: सभी राशियों के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणी और सलाह

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने