कांकेर: बिजली विभाग की अघोषित कटौती बनी लोगों की दोहरी मुसीबत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kanker: Unannounced power cuts by the electricity department cause double trouble for people

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी, कांकेर

कांकेर जिला मुख्यालय सहित इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी के साथ-साथ बिजली विभाग की अघोषित कटौती लोगों के लिए दोहरी मुसीबत बन गई है। तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, वहीं लो वोल्टेज और बार-बार हो रही बिजली कटौती ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की इस अनियमितता का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। सिंचाई के लिए आवश्यक पंपसेट बिजली के अभाव में बंद पड़े हैं, जिससे रवि फसलें समय पर पानी नहीं मिलने से सूखने लगी हैं। कई एकड़ फसलें तेज धूप में झुलस रही हैं, जिससे अन्नदाता भारी नुकसान की आशंका में डूबे हैं।

दिन के समय जब तापमान अपने चरम पर होता है, तब भी बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को छाया की तलाश में पेड़ों के नीचे समय बिताना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि न तो बिजली विभाग कोई सूचना देता है और न ही समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय किसानों और ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग तत्काल प्रभाव से अघोषित कटौती पर रोक लगाए और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि फसलें बचाई जा सकें और आम जनजीवन को राहत मिल सके।

किसानों का यह भी सवाल है कि यदि फसलों को पानी नहीं मिला और वे नष्ट हो गईं, तो इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा? जिला प्रशासन और बिजली विभाग से इस मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की मांग लगातार तेज हो रही है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल