टिहरी में बड़ा सड़क हादसा: अलकनंदा नदी में गिरी कार, एक घायल, पांच लापता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Car Falls into Alaknanda River in Tehri: One Injured, Five Missing

रिपोर्ट- बलवंत रावत, By: Vijay Nandan

टिहरी जनपद के देवप्रयाग क्षेत्र से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां बादशाह होटल के पास एक थार गाड़ी लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जबकि पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रुड़की जनपद हरिद्वार से धारी देवी दर्शन के लिए जा रहे परिवार की यह गाड़ी थी। गाड़ी में सवार अनीता (उम्र लगभग 55 वर्ष), पत्नी श्री मदन सिंह, जो मूल रूप से जनपद चमोली की निवासी हैं, दुर्घटना में घायल हो गईं। उन्हें स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से खाई से निकालकर इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।

घायल अनीता के अनुसार, वाहन में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे, जो हादसे के बाद से लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि सभी लोग गाड़ी के साथ नदी में बह गए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि गाड़ी से शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

यह हादसा न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरी पीड़ा लेकर आया है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और