कवर्धा में ऑनलाइन सट्टा खेलते चार सटोरिये गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Four bookies arrested while playing online betting in Kawardha

IPL मैच में सट्टेबाजी का भंडाफोड़

कवर्धा | ब्रेकिंग न्यूज

कवर्धा जिले में IPL मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह जिले में इस सीजन की पहली बड़ी सट्टा विरोधी कार्रवाई मानी जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिले में कुछ लोग अलग-अलग स्थानों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए IPL मैच पर सट्टा खेलवा रहे हैं। सूचना मिलते ही पोड़ी चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और चार आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  1. कपूरचंद वर्मा, 31 वर्ष, निवासी बैहरसरी
  2. गौरव चन्द्रसेन, 23 वर्ष, निवासी सिल्हाटी
  3. हिमांशु शर्मा, 22 वर्ष, निवासी उसलापुर
  4. रघुवीर वर्मा, 22 वर्ष, निवासी बैहरसरी

पुलिस ने आरोपियों के पास से 7082 रुपये नगद और कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन माध्यम से लाखों रुपये का सट्टा खेल रहे थे।

फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे कोई बड़ा सट्टा गिरोह तो नहीं है।

आईपीएल सीजन में कवर्धा जिले में सट्टेबाजी की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं, और यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं सट्टेबाजी की सूचना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

राशिफल आज 09/04/2025: इस राशि वालों के लिए आज छिपा है करोड़ों का खजाना!

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री