सरगुजा में आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big action of Excise Flying Squad team in Surguja: Ganja smuggler arrested

रिपोर्ट: दिनेश गुप्ता

सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में स्थित मंगारी गांव में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने गांजा तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुराने तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम गश्त पर थी, तभी मंगारी क्षेत्र में एक संदिग्ध बाइक सवार टीम को देखकर तेज रफ्तार से भागने लगा। टीम को शक हुआ और उन्होंने उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे आरोपी को मामूली चोटें आईं।

बाइक की तलाशी लेने पर डिक्की से 1 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार गुप्ता के रूप में हुई, जिसे पहले भी 10 किलो गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

संभागीय आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम सफलता मानी जा रही है। आबकारी विभाग ने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज