,

योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे, सरकार की उपलब्धियां जनता को समर्पित

रिपोर्टरः प्रवीण पटेल

सोनभद्र— उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति को सफलतापूर्वक 08 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “यूपी – भारत का ग्रोथ इंजन” रखी गई, जिसके तहत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) सोहनलाल श्रीमाली ने किया। इस दौरान डीएम बी.एन. सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, राज्यसभा सांसद राम शकल सहित अन्य विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

योगी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का प्रयास

मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने बताया कि योगी सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर सोनभद्र में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन दो पालियों में आयोजित किया गया, जिसमें सरकार द्वारा अब तक किए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।

योजनाओं और विकास कार्यों का व्यापक प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के 10 वर्षों और प्रदेश सरकार के 08 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इसमें जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और नीतियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी, विकास पुस्तिका का विमोचन, विचार गोष्ठी/संवाद सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष फिल्म प्रदर्शन और महाकुंभ प्रयागराज 2025 पर लघु फिल्म भी शामिल थी। इसके अलावा, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया और प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

योगी सरकार के 08 वर्षों की यात्रा में उत्तर प्रदेश ने कई विकास कार्यों को पूरा किया है, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। यह आयोजन सरकार की जनसेवा, विकास और सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

छह साल पहले हुई महिला हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार…यह भी पढ़े

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…

Chhattisgarh Youth Innovation: रायपुर में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव

Chhattisgarh Youth Innovation को बढ़ावा देने की दिशा में राजधानी रायपुर में…

BPSC TRE-4 में 932 पद और बढ़े, अब 33,320 शिक्षकों की होगी भर्ती

BY: Yoganand Shrivastva BPSC TRE-4 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 की तैयारी कर…

Mandsaur Temple Dispute: गोपालकृष्ण मंदिर के रास्ते को लेकर विवाद

Mandsaur Temple Dispute का मामला सुजानपुरा और पिपल्दा क्षेत्र में सामने आया…

Bank Account Fraud: सरकारी योजना का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते

Bank Account Fraud का एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना में सामने…