,

छह साल पहले हुई महिला हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ब्यूरो:

प्रयागराज : कंधई क्षेत्र में छह साल पहले हुई एक महिला की हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या को धोखाधड़ी छिपाने और पैसों के लालच में अंजाम दिया गया था।

मामले में मृतका के देवर ने हत्या के तीन साल बाद पुलिस में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर कंधई थाना पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में कंधई थाना प्रभारी अवनी दीक्षित और उनकी टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। एएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया और बताया कि आरोपियों ने महिला को पैसे देने के बहाने खेत में बुलाया और वहां उसकी हत्या कर दी।

यह मामला कंधई थाना क्षेत्र के बरहा गांव का है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुजरात: बुलेट ट्रेन साइट पर हादसा, क्रेन गिरने से रेल यातायात ठप… 51 ट्रेनें कैंसिल…यह भी पढ़े

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…

Chhattisgarh Youth Innovation: रायपुर में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव

Chhattisgarh Youth Innovation को बढ़ावा देने की दिशा में राजधानी रायपुर में…

BPSC TRE-4 में 932 पद और बढ़े, अब 33,320 शिक्षकों की होगी भर्ती

BY: Yoganand Shrivastva BPSC TRE-4 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 की तैयारी कर…

Mandsaur Temple Dispute: गोपालकृष्ण मंदिर के रास्ते को लेकर विवाद

Mandsaur Temple Dispute का मामला सुजानपुरा और पिपल्दा क्षेत्र में सामने आया…

Bank Account Fraud: सरकारी योजना का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते

Bank Account Fraud का एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना में सामने…