,

ईपीएफओ के 7.6 करोड़ सदस्यों के लिए बड़ी खबर!

- Advertisement -
Ad imageAd image
Big news for 7.6 crore members of EPFO!

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25% की ब्याज दर बनाए रखने का फैसला किया है। यह ब्याज दर पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में भी 8.25% थी, जिसे फरवरी 2024 में घोषित किया गया था।

EPF ब्याज दर 2024-25 के लिए स्थिर

ईपीएफओ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था, केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT), ने अपनी बैठक में 2024-25 के लिए ईपीएफ पर 8.25% ब्याज दर बनाए रखने का निर्णय लिया। यह प्रस्ताव अब अनुमोदन के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।

2021-22 में ईपीएफ ब्याज दर को घटाकर 8.1% कर दिया गया था, जो चार दशकों में सबसे कम स्तर था। 2020-21 में यह दर 8.5% थी। इससे पहले, 1977-78 में यह 8% थी।

7 करोड़ से अधिक खातों में जमा होगी ब्याज राशि

सरकार की स्वीकृति के बाद, ईपीएफओ के 7 करोड़ से अधिक सदस्यों के खातों में 2024-25 के लिए ब्याज राशि जमा की जाएगी। ईपीएफओ वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही यह ब्याज दर लागू करेगा।

ऐसे चेक करें अपना ईपीएफ बैलेंस

ईपीएफओ सदस्य अपने ईपीएफ बैलेंस को तीन तरीकों से चेक कर सकते हैं:

उमंग ऐप के जरिए

  • उमंग ऐप डाउनलोड करें और अपने फोन नंबर से रजिस्टर करें।
  • लॉगिन करने के बाद, ईपीएफ पासबुक, क्लेम और बैलेंस की जानकारी देखें।

ईपीएफओ पोर्टल के माध्यम से

  • ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Member Passbook’ सेक्शन में जाकर, अपने UAN और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • अपना ईपीएफ बैलेंस, योगदान और अर्जित ब्याज की जानकारी प्राप्त करें।

ईपीएफओ के इस फैसले से करोड़ों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और उनके रिटायरमेंट फंड में स्थिरता बनी रहेगी।

ये भी पढ़िए;

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान