,

भिलाई: युवक के साथ चाकूबाज़ी, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhilai: Youth stabbed, friends took him to hospital

भिलाई में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दोस्त ने खून से लथपथ हालत में पहुंचाया अस्पताल

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के कैंप एरिया में दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। घायल युवक गोपी तिवारी (24 वर्ष), निवासी कैंप 1, शास्त्री नगर, को उसके दोस्त ने गंभीर हालत में सुपेला के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चाकूबाजी की वारदात से इलाके में दहशत

घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घायल युवक के दोस्त मंगल ने बताया कि वह भी शास्त्री नगर में रहता है और गोपी तिवारी का करीबी दोस्त है। घटना के समय गोपी तिवारी मुन्ना होटल के पास खड़ा था, तभी रवि और उसका भाई वहां पहुंचे। दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर बहस हुई और अचानक रवि ने चाकू निकालकर गोपी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले के बाद रवि और उसका भाई मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और गोपी के दोस्त मंगल ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस कर रही है जांच, आरोपी फरार

घटना की जानकारी मिलते ही छावनी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

इस हमले के बाद कैंप एरिया में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़े- महाशिवरात्रि के महास्नान पर त्रिवेणी में उमड़ा आस्था का महासागर

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी