मध्यप्रदेश में नक्सलवाद और हिंसक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं : CM डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
There is no place for Naxalism and violent activities in Madhya Pradesh

बालाघाट में मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली ढेर
मुख्यमंत्री ने म.प्र. पुलिस को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में बालाघाट में मिली सफलता के लिए म.प्र. पुलिस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गईं। तलाशी अभियान के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त किया गया है। बाकी बचे नक्सलियों को पुलिस माकूल जवाब दे रही है। उन्होंने सफल अभियान के लिए म.प्र. पुलिस की सराहना की और जवानों का मनोबल बढ़ाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद और हिंसक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। राज्य पुलिस इन पर अंकुश लगाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा देशभर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित है। केंद्र सरकार सभी राज्यों से वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्णत: सक्रिय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस की कुशल रणनीति के फलस्वरूप बालाघाट में नक्सली बैकफुट पर आ चुके हैं। राज्य में कहीं भी नक्सल गतिविधियां संचालित न हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिसकर्मी अपनी जान की बाजी लगाकर दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने बालाघाट और जहां आवश्यक हो, वहां नक्सलियों से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था की हैं। नक्सलवाद को प्रदेश में पूरी तरह समाप्त करने के लिए राज्य सरकार एवं म.प्र. पुलिस प्रतिबद्ध है।

आज का राशिफल 20 फरवरी 2025: इन 3 राशियों के लिए शुभ दिन

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया