RBI GOVERNOR का ऐलान, REPO RATE में 0.25 फीसदी की कटौती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
RBI Governor's announcement, repo rate cut by 0.25 percent

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने शुक्रवार को प्रमुख ब्याज दरों पर अपना फैसला सुनाया। आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती कर दी है। रेपो रेट में यह कटौती 25 बेसिस पॉइंट की की गई है, जिस कारण अब मौजूदा रेपो रेट 6.25 फीसदी हो गया है। रेपो रेट में यह कटौती 5 साल बाद की गई है। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने मई 2020 में रेपो रेट घटाया था। हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। आखिरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी फरवरी 2023 में की गई थी। गवर्नर ने कहा कि बैठक में इकोनॉमी डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की गई। हमने बैठक में फैसला किया है कि रेपो रेट को घटाया जा रहा है। अब रेपो रेट 6.50 से घटाकर 6.25 किया जा रहा है। गवर्नर ने कहा कि ग्‍लोबल इकोनॉमी चुनौतियों से गुजर रहा है। साथ ही वैश्विक स्‍तर पर महंगाई भी बढ़ रही है। फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से भी रेट में कटौती हो रही है। साथ जियो पॉलिटिकल टेंशन भी बढ़ रहा है, जिस कारण दुनिया भर की इकोनॉमी पर असर पड़ रहा है। भारतीय रुपया अभी दबाव में है। रिजर्व बैंक के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। रियल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान वित्त वर्ष 2025 में 6.5 फीसदी है, जो पिछले साल 8.2 फीसदी था, आने वाले सालों में जीडीपी में सुधार होगा। मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में सुधार हुआ है। माइनिंग सेक्‍टर में भी सुधार हुआ है। पीएमआई सर्विस में पिछली तिमाही में गिरावट हुई। ग्रामीण में मांग बढ़ रही है। गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि रेपो रेट इस वित्त वर्ष 4.7 फीसदी महंगाई रहने का अनुमान है। वहीं आगे महंगाई दर और कम हो जाएगी।

UKPSC फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

कश्मीर में मौसम: 26-28 फरवरी तक फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना

इंदिरम्मा इलु योजना 2025: 5 लाख लेने के लिए ये हैं पात्रता

09 मार्च 2025: इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान की कृपा, क्या आपकी राशि है शामिल?

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल

Katihar: ANM कॉलेज की छात्राओं का ‘हल्ला बोल’, शिक्षिका के व्यवहार के खिलाफ घंटों जाम रही मुख्य सड़क

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार): जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में

Job अमेरिका में AI की धूम: करियर को दें नई उड़ान और सुनिश्चित करें अपना H-1B वीजा

Job आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने आज के दौर में वैश्विक तकनीकी परिदृश्य

Bhopal: केंद्र सरकार ने बढ़ाए 14 खरीफ फसलों के MSP, CM डॉ यादव बोले- किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन

Iran-Israel तनाव के बीच नेतन्याहू की UAE यात्रा के दावे पर विवाद, यूएई ने किया इनकार

Iran-Israel: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हालिया संघर्ष