,

Bhopal Master Plan 2047 पर ‘महाभारत’, 78 गांवों के किसानों ने कराया विरोध दर्ज

Bhopal Master Plan 2047

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Bhopal Master Plan 2047 : भोपाल मास्टर प्लान-2047 को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है।प्रस्तावित ड्राफ्ट के खिलाफ 78 गांवों के किसानों ने मोर्चा खोल दिया है।किसानों ने ड्राफ्ट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और आपत्तियां भी पेश कीं। किसानों की दो टूक है कि कृषि भूमि का लैंडयूज किसी भी सूरत में नहीं बदला जाना चाहिए।दरअसल भोपाल के सुनियोजित विकास के लिए तैयार हो रहा मास्टर प्लान-2047 अब विरोध और सवालों के घेरे में है। राजधानी के 78 गांवों के किसानों ने मास्टर प्लान के ड्राफ्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Bhopal Master Plan 2047 : मास्टर प्लान से विकास का विजन, 78 गावों के किसानों का एक्शन

किसानों की सबसे बड़ी आपत्ति कृषि भूमि का लैंडयूज बदलने को लेकर है। किसान साफ कह रहे हैं कि खेती की जमीन का स्वरूप नहीं बदला जाना चाहिए। ड्राफ्ट की कॉपी जलाकर विरोध दर्ज कराया गया, तो आपत्तियों के जरिए सरकार तक अपनी आवाज भी पहुंचाई गई। किसानों की सबसे बड़ी चिंता उनकी कृषि भूमि को लेकर है, मास्टर प्लान में कृषि भूमि का लैंडयूज बदलने के प्रस्ताव पर किसानों को आपत्ति है।

Bhopal Master Plan 2047

Bhopal Master Plan 2047 : विकास का विजन, किसानों का एक्शन

उनका कहना है कि जिस जमीन पर वर्षों से खेती हो रही है, उसका स्वरूप नहीं बदला जाना चाहिए। क्योंकि जमीन सिर्फ संपत्ति नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का आधार भी है।अब सवाल है कि राजधानी के सुनियोजित विकास और किसानों के जमीन संबंधी अधिकारों के बीच संतुलन कैसे बनेगा? क्या सरकार किसानों की आपत्तियों को ध्यान में रखकर मास्टर प्लान में बदलाव करेगी?

Bhopal Master Plan 2047 : मास्टर प्लान पर महाभारत, किसानों का आर-पार

• किसानों ने किया भोपाल मास्टर प्लान-2047 का विरोध
• 78 गांवों के किसानों ने ड्राफ्ट पर उठाए सवाल
• दर्ज करवाई आपत्ति, ड्राफ्ट की कॉपी जलाई
• कृषि भूमि का लैंडयूज नहीं बदलने पर अड़े किसान
• मास्टर प्लान की कॉपी जलाकर जताई नाराजगी

• आपत्तियां दर्ज कराकर सरकार के सामने रखी मांग
• विकास का मास्टर प्लान या किसानों की जमीन पर संकट
• भोपाल के विस्तार पर टकराव, किसान क्यों नाराज
• मास्टर प्लान के खिलाफ किसान लामबंद, ड्राफ्ट की होली
• शहर का विस्तार बनाम खेती का अधिकार, किसकी चलेगी

Bhopal Master Plan 2047 : विकास का खाका किसानों की कीमत पर नहीं

भोपाल मास्टर प्लान-2047 को लेकर 78 गांवों के किसानों का विरोध केवल जमीन के लैंडयूज में बदलाव का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह राजधानी के भविष्य और ग्रामीण आजीविका के बीच संतुलन की बड़ी चुनौती है। किसी भी शहर के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान जरूरी है। बढ़ती आबादी, आवास, सड़क, परिवहन और बुनियादी सुविधाओं की जरूरतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लेकिन विकास की इस प्रक्रिया में उन किसानों की चिंताओं को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता, जिनकी जमीन पीढ़ियों से खेती और परिवार की आजीविका का आधार रही है।

कृषि भूमि का उपयोग बदलने का प्रस्ताव किसानों में असुरक्षा पैदा कर सकता है। जमीन का मूल्य केवल उसके बाजार भाव से तय नहीं होता, बल्कि उससे जुड़े रोजगार, खाद्य उत्पादन और सामाजिक संरचना का भी महत्व है। इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने से पहले किसानों की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करे। सार्वजनिक सुनवाई, पारदर्शी प्रक्रिया और प्रभावित गांवों के प्रतिनिधियों से संवाद जरूरी है।

भोपाल का विकास अवश्य हो, लेकिन ऐसा विकास नहीं जो किसानों को अपने ही गांव और जमीन के भविष्य को लेकर चिंतित कर दे। मास्टर प्लान की सफलता शहर के विस्तार से नहीं, बल्कि विकास में सभी हितधारकों की भागीदारी और न्याय से तय होगी।

ये भी जानो : Tea Side Effects : भोजन के तुरंत बाद चाय पीना कितना सही ? जानिए पाचन और सेहत पर असर

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…