BY: Yoganand Shrivastva
Lokayukta Raid मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की टीम ने वन विभाग के एक एसडीओ के ठिकानों पर छापेमारी की। भोपाल, पचमढ़ी और छिंदवाड़ा में की गई इस कार्रवाई के दौरान 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। तलाशी में नकदी, सोना-चांदी, कीमती सामान और कई वाहन मिलने की जानकारी सामने आई है।
37 दिन तक निगरानी के बाद एक साथ छापेमारी
Lokayukta Raid जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त की टीम इस मामले में पिछले करीब 37 दिनों से गोपनीय तरीके से जांच कर रही थी। इस दौरान अधिकारी की संपत्तियों, निवेश और अन्य आर्थिक गतिविधियों से संबंधित जानकारियां जुटाई गईं। साक्ष्य एकत्रित करने के बाद 14 नवंबर को टीम ने भोपाल, पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की।
नकदी, सोना-चांदी और लग्जरी वाहनों का पता चला
Lokayukta Raid छापेमारी के दौरान करीब 26 लाख रुपये नकद मिलने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा लगभग 3.50 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं भी सामने आई हैं। तलाशी में स्कॉर्पियो, बुलेट और स्कूटर समेत कई वाहनों का भी पता चला है। प्रारंभिक आकलन में कुल संपत्ति का मूल्य 7 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।
ज्ञात आय से 560 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का दावा
Lokayukta Raid प्रारंभिक जांच के अनुसार, एसडीओ के पास ज्ञात आय के मुकाबले करीब 560 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की बात सामने आई है। लोकायुक्त की टीम अब संपत्तियों के मूल्यांकन और उनके स्रोतों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित अधिकारी की संपत्तियों में कितनी राशि आय से अधिक है और उनके स्रोत क्या हैं।


