,

European Woman: यूरोप से भारत आई महिला ने देखी ‘रामायण’, दिवाली के रंग में रंगा दिल; बोली- इंडिया में इस त्योहार जैसा कुछ नहीं!

European Woman

BY: Yoganand Shrivastva

European Woman भारत की संस्कृति और त्योहारों की खूबसूरती विदेशी मेहमानों को भी आकर्षित कर रही है। यूरोप के लिथुआनिया से भारत आई एक महिला इन दिनों दिवाली के उत्सव और भारतीय परंपराओं को लेकर चर्चा में है। हाल ही में सिनेमाघर में रिलीज हुई ‘रामायण’ फिल्म देखने के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया। उसने कहा कि भारत में दिवाली का अनुभव बेहद खास है और दुनिया में इस त्योहार जैसा उत्सव कहीं देखने को नहीं मिलता।

रामायण फिल्म देखकर समझा दिवाली का असली महत्व

European Woman लिथुआनिया की रहने वाली ब्रिगिटा (Brigita) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर दिवाली को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उसने बताया कि हाल ही में वह ‘रामायण’ फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंची थी। फिल्म देखने के बाद उसे दिवाली के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को और करीब से समझने का मौका मिला।

ब्रिगिटा के मुताबिक, दिवाली केवल दीये जलाने, सजावट करने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह जीवन में अच्छाई और सकारात्मकता को चुनने का संदेश भी देता है। उसने कहा कि जीवन में कितना भी अंधकार क्यों न हो, इंसान को हमेशा रोशनी की ओर बढ़ना चाहिए।

भारत के त्योहार और परंपराएं करती हैं आकर्षित

European Woman ब्रिगिटा लंबे समय से भारत आती-जाती रही है। वह योग, ज्योतिष और वीगन फूड से जुड़े कंटेंट भी बनाती है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे भारतीय त्योहारों से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं।

उसने भारत में दिवाली के माहौल की तारीफ करते हुए कहा कि चारों तरफ रोशनी, जगमगाते दीये, रंग-बिरंगी सजावट और मिठाइयों की खुशबू त्योहार को बेहद खूबसूरत बना देती है। पूरे देश में लोगों का उत्साह और त्योहार की तैयारियां देखने लायक होती हैं। यही वजह है कि दिवाली का उसके दिल में हमेशा विशेष स्थान रहेगा।

भगवान राम की अयोध्या वापसी से जुड़ा है दीपावली का संदेश

European Woman ब्रिगिटा ने अपने वीडियो में दिवाली की पौराणिक मान्यता का भी जिक्र किया। रामायण की कथा के अनुसार, 14 वर्ष का वनवास पूरा करने और रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर खुशियां मनाई थीं।

इसी परंपरा से जुड़ा दीपावली का पर्व आज भी बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक माना जाता है। विदेशी महिला का कहना है कि ‘रामायण’ ने उसे इस त्योहार के पीछे छिपे संदेश और भारतीय संस्कृति की गहराई को समझने का अवसर दिया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Read this: Daily Horoscope 7 Nov 2026 : शनिवार को इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…