,

Gorakhpur News,: गोरखनाथ मंदिर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की पूजा-अर्चना, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

Gorakhpur News

Report: Arun kumar

Gorakhpur News, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे नितिन नबीन ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया दर्शन-पूजन

Gorakhpur News, गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सबसे पहले शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

सीएम योगी ने मंदिर परिसर का कराया भ्रमण

Gorakhpur News, दर्शन-पूजन के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की परंपराओं और नाथपंथ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने नितिन नबीन को अंगवस्त्र, प्रसाद और गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया।

मंदिर में प्रसाद और जलपान ग्रहण करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

Gorakhpur News, इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रविकिशन शुक्ल, विजय दुबे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह और विधायक विपिन सिंह सहित कई नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read this: ‘Ramayan Part 1’ की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन ₹150 करोड़ तक पहुंच सकती है कमाई; एडवांस बुकिंग में भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…