,

BJP National President: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के किए दर्शन-पूजन

BJP National President

Report: Arun kumar

BJP National President भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

BJP National President राष्ट्रीय अध्यक्ष के गोरखनाथ मंदिर पहुंचने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी के साथ उनकी अगवानी की। इसके बाद नितिन नबीन मंदिर पहुंचे और महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी के समक्ष शीश नवाकर विधिवत दर्शन-पूजन किया।

दो दिवसीय सांगठनिक दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं नितिन नबीन

BJP National President भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे हैं। बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में भाग लिया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए थे।

संगठन को मजबूत बनाने के लिए करेंगे बैठकें

BJP National President गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करने का कार्यक्रम है। इन बैठकों में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श होगा।

Read this: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…