,

Guru Nanak Jayanti: साकची गुरुद्वारा में भव्य तरीके से होगा नगरकीर्तन का स्वागत, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान

Guru Nanak Jayanti

Report: Prem Shrivastva

Guru Nanak Jayanti सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाशपर्व को लेकर सिख समाज में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। इस विशेष अवसर पर साकची गुरुद्वारा साहिब में नगरकीर्तन का भव्य स्वागत किया जाएगा। नगरकीर्तन के आगमन पर पुष्पवर्षा की जाएगी। साथ ही आकर्षक आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाया जाएगा।

नगरकीर्तन के स्वागत की तैयारियों पर हुई बैठक

Guru Nanak Jayanti बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची की बैठक प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रकाशपर्व के आयोजन और नगरकीर्तन के स्वागत की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाला नगरकीर्तन जब साकची गुरुद्वारा परिसर पहुंचेगा, तब उसका भव्य तरीके से अभिनंदन किया जाएगा।

Guru Nanak Jayanti प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा। उन्होंने संगत से निर्धारित समय पर गुरुद्वारा पहुंचकर प्रकाशपर्व की खुशियों में शामिल होने की अपील की।

19 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी

Guru Nanak Jayanti कमिटी के महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ 19 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को समापन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा। इसी दिन निशान साहिब का चोला भी धार्मिक परंपराओं और मर्यादा के अनुसार बदला जाएगा।

24 नवंबर को सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

Guru Nanak Jayanti ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू ने जानकारी दी कि 24 नवंबर को साकची गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमें संगत गुरु की पावन गुरबाणी का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेगी। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।

बैठक में सिख स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्षा बीबी जतिंदरपाल कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी चरण कौर तथा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे की बीबी गुरमीत कौर, कमलजीत कौर और रतनजीत कौर ने भी अपने विचार रखे। सभी ने प्रकाशपर्व को सेवा, श्रद्धा और सामूहिक सहयोग के साथ सफल बनाने पर जोर दिया।

बैठक में महासचिव परमजीत सिंह काले, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, सरदार रबीन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, सुरजीत सिंह सीते, सतिंदर सिंह रोमी, बरयाम सिंह, अजायब सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, गुरमीत कौर, राजबीर कौर, कमलजीत कौर, रतनजीत कौर, मनजीत कौर, मनोहर सिंह मित्ता, नरेंद्र कौर, प्रीतपाल सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सन्नी सिंह बरियार, गुरबख्श सिंह बरियार, अमरपाल सिंह एवं दलजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाशपर्व को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।

Read this: Hormuz में भारत-चीन समेत 4 देशों को ईरान की छूट, पाकिस्तान को बाहर रखने पर उठे सवाल; जानिए क्या है वजह

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…