,

National Unity Day: राष्ट्रीय एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

National Unity Day

Report: Vandna Rawat

National Unity Day मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है।

सरदार पटेल का जीवन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की प्रेरणा

National Unity Day मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष करता है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता में निहित है और एकता का सामर्थ्य ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से मिलता है। मां भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन सभी को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्रीय एकात्मता के लिए सरदार पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उसे बनाए रखना हर भारतीय का दायित्व है।

2017 से पहले की राजनीति पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

National Unity Day मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का काम किया। इससे राष्ट्रीय एकात्मता की भावना कमजोर हुई और सामाजिक समरसता को आघात पहुंचा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला है। सरकार ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को सुशासन का आधार बनाकर सामाजिक समरसता को मजबूत किया है। साथ ही सरदार पटेल की अमूल्य विरासत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जोड़ा है।

‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने की अपील

National Unity Day सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ इस संकल्प को जन-जन की चेतना और आचरण में उतारने का सामूहिक अवसर है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से एकता दौड़ में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि इसमें उठाया गया हर कदम राष्ट्र की अखंडता के प्रति समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ के अटल संकल्प का प्रतीक बनना चाहिए।

Read this: November Rules Changes: 1 नवंबर से LPG सिलेंडर, पेंशन और जीएसटी के नियमों में हो सकते हैं बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. अर्नब का असर कम, अब…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. स्टोर में मिला विष्णु…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर रुकना पड़ सकता है भारी, सम्मान से लेकर आजीविका तक पर पड़ता है असर

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के प्रमुख विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…