,

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

Shyam Janmotsav Chandil

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव

Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में श्याम मंदिर परिसर में जन्मोत्सव के निमंत्रण कार्ड और पोस्टर का विमोचन किया गया। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह है।

20 नवंबर को होगी भव्य भजन संध्या

Shyam Janmotsav Chandil कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि आगामी 20 नवंबर को श्री श्याम प्रभु का 30वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले, 19 नवंबर को बाबा श्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 20 नवंबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें कई प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है।

नवरात्र में हुआ था अनुदान कूपन का पूजन

Shyam Janmotsav Chandil आयोजन से पहले नवरात्र के दौरान अनुदान कूपन का विधिवत पूजन कर इसकी शुरुआत की गई थी। पोस्टर और निमंत्रण कार्ड विमोचन कार्यक्रम में दुर्गा चौधरी, पवन शर्मा, सुभाष शर्मा, सुनील वर्मा, श्रवण जालान, अश्विनी शर्मा, विकास रूंगटा, मोंटी चौधरी, रोहित चौधरी और पप्पू सुल्तानिया सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे।

Read this: Maharashtra Farmer Suicide: महाराष्ट्र में कर्ज के बोझ तले दबे 28 वर्षीय किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मेरा लोन माफ कर दो’

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के जिलों में 2…