Lucknow Drug Seizure उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय, लखनऊ के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन के दौरान खुफिया इनपुट के आधार पर ड्रग्स की डिलीवरी करने आईं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाओं के तार मानव तस्करी से भी जुड़े हो सकते हैं।
सुषमा अस्पताल के पास घेराबंदी कर पकड़ी गईं महिलाएं
Lucknow Drug Seizure CBN टीम को पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर लखनऊ में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर जाल बिछाकर टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित सुषमा अस्पताल के पास दोनों महिलाओं को रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बेहद खतरनाक और शक्तिशाली उत्तेजक मादक पदार्थ क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (जिसे ‘आइस’ ड्रग्स भी कहा जाता है) बरामद किया गया। जब्त किए गए इस अवैध पदार्थ का कुल वजन 100 ग्राम है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की तलाश जारी
Lucknow Drug Seizure CBN ने बरामद मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार महिलाओं से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह खेप कहाँ से लेकर आई थीं और लखनऊ में इसे किसे डिलीवर किया जाना था। इस बड़ी कार्रवाई के बाद शहर के ड्रग्स माफियाओं में हड़कंप मच गया है, और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है।
Read this: Horoscope : मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, करियर, पैसा और प्यार में क्या होगा खास?


