,

Yogi Adityanath Varanasi Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Yogi Adityanath Varanasi Visit

Report: Vandna Rawat

Yogi Adityanath Varanasi Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुँच रहे हैं। मुख्यमंत्री यहाँ पहुँचकर सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में वे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा करेंगे।

बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Varanasi Visit समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी वाराणसी के प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे। उनका कार्यक्रम बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने का है, जहाँ वे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।

नमो घाट का निरीक्षण और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम

Yogi Adityanath Varanasi Visit मंदिरों में दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और वहाँ चल रहे कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम वाराणसी के सर्किट हाउस में ही निर्धारित है।

Read this: PM Modi Failed Product Remark : ‘फेल्ड प्रोडक्ट’ को लॉन्च करने की कोशिश कब तक ?कांग्रेस में नेतृत्व को चुनौती, देश में गरमाई राजनीति