BY: Yoganand Shrivastva
Begusarai News बिहार के बेगूसराय में माता के जागरण के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा ने मंच पर पहुंचकर महिला डांसर को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विरोध जताया तो दरोगा ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर भीड़ के सामने लहरा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
कार्यक्रम बंद कराने मंच पर पहुंचे दरोगा
Begusarai News मामला बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पानगाछी चौक स्थित वैष्णवी दुर्गा स्थान का है। यहां मंगलवार देर रात करीब तीन बजे भक्ति जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दरोगा अनिल कुमार झा के पास थी। बताया जा रहा है कि देर रात तक कार्यक्रम जारी रहने पर दरोगा उसे बंद कराने पहुंचे थे। आयोजकों के साथ भी मंच पर धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई है।
महिला डांसर को थप्पड़ मारने पर भड़के लोग
Begusarai News जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम बंद कराने की बात नहीं माने जाने पर दरोगा मंच पर चढ़ गए और वहां डांस कर रही महिला को थप्पड़ मारकर नीचे उतार दिया। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते वहां हंगामे की स्थिति बन गई और कुछ ग्रामीणों ने दरोगा के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
पिस्टल निकालने का वीडियो वायरल, एसपी ने लिया संज्ञान
Begusarai News विवाद बढ़ने के बाद दरोगा ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर भीड़ की ओर तान दी और उसे लहराया। पिस्टल देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर हटने लगे। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी स्थित वैष्णवी दुर्गा स्थान के पूजा पंडाल और मंच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर मिला है। वीडियो में देर रात मंच पर अशोभनीय डांस के दौरान अव्यवस्था दिखाई दे रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पदाधिकारी के मंच पर पहुंचने और डांसर को हटाने के साथ आयोजकों के साथ धक्का-मुक्की के दृश्य भी नजर आ रहे हैं।
Read this: 21 October 2026 Panchang : एकादशी तिथि, पंचक की शुरुआत, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय


