BY: Yoganand Shrivastva
Wrenn Woods Jaipur Monkey Video भारत घूमने आई अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेत्री व्रेन वुड्स के साथ जयपुर के गलता जी मंदिर में ऐसा वाकया हुआ कि वह घबराकर चीख उठीं। उनके कंधे पर बैठे दो बंदर आपस में लड़ने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बंदर ने खींचे बाल, गिरते-गिरते बचीं अभिनेत्री
Wrenn Woods Jaipur Monkey Video लॉस एंजिल्स में रहने वाली व्रेन वुड्स करीब 10 दिनों से भारत में हैं और राजस्थान की राजधानी जयपुर घूम रही हैं। उन्होंने 7 अक्टूबर को भारत यात्रा का पहला वीडियो साझा किया था, जिसमें वह स्कूटी पर घूमती नजर आई थीं। इसके बाद वह गलता जी मंदिर पहुंचीं, जिसे मंकी टेंपल के नाम से भी जाना जाता है।
11 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक मिनट आठ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर अभिनेत्री के कंधे पर बैठा है। पास खड़ा एक व्यक्ति उसे खाने के लिए कुछ देता है। इसी दौरान बंदर उनके बाल खींचकर नीचे उतर जाता है और व्रेन वुड्स गिरते-गिरते बचती हैं।
खाने की चीज देखते ही कंधे पर चढ़े दोनों बंदर
Wrenn Woods Jaipur Monkey Video वीडियो में आगे एक व्यक्ति हाथ में केले लेकर अभिनेत्री के पास पहुंचता है और उन्हें बंदर को खिलाने के लिए कहता है। तभी दो बंदर एक साथ अभिनेत्री और उस व्यक्ति के शरीर पर चढ़कर कंधों तक पहुंच जाते हैं। अभिनेत्री एक बंदर को अपने हाथ से खाने की चीज देती हैं, लेकिन तभी दूसरा बंदर भी उनके ऊपर कूद पड़ता है। इसके बाद दोनों बंदरों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से अभिनेत्री घबरा जाती हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं।
जाने लगीं तो गर्दन और पेट पर कूदे बंदर
Wrenn Woods Jaipur Monkey Video घटना के बाद व्रेन वुड्स वहां से जाने का फैसला करती हैं। वह बंदरों को और खाना देने से मना करते हुए आगे बढ़ती हैं, लेकिन इसी दौरान एक बंदर उनकी गर्दन पर और दूसरा पेट पर कूद जाता है। इससे वह एक बार फिर चीख उठती हैं। बाद में वह ‘हे भगवान’ कहती हुई वहां से निकल जाती हैं।
अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में साझा किया अनुभव
इस घटना से घबराने के बावजूद व्रेन वुड्स ने इसे सकारात्मक अंदाज में लिया। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए इसे ‘आंतरिक शांति विकसित करने’ का तरीका बताया। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा कि कई भाइयों के होने का मतलब यही है कि वे हमेशा एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ध्यान मिल रहा है।


