,

Sadhana Series 2026 Lucknow: लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि, सीएम योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन

Sadhana Series 2026 Lucknow

Report: Vandna Rawat

Sadhana Series 2026 Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 और 24 अक्टूबर 2026 को क्षमता निर्माण आयोग की दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना श्रृंखला-2026’ आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य मिशन कर्मयोगी के तहत सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और दक्षता आधारित बनाना है।

आठ राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Sadhana Series 2026 Lucknow उत्तर प्रदेश सरकार की मेजबानी में होने वाली इस कार्यशाला में बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अधिकारी भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुख, संकाय सदस्य, विषय विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे। विभिन्न क्षेत्रों की प्रशासनिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण संबंधी जरूरतों, चुनौतियों और नवाचारों पर चर्चा की जाएगी।

चार प्रमुख क्षेत्रों पर होगा विचार-विमर्श

Sadhana Series 2026 Lucknow कार्यशाला में संस्थागत शासन एवं नेतृत्व, प्रशिक्षण संस्थानों की कार्यक्षमता और आपसी सहयोग, संकाय एवं संस्थागत दक्षताओं तथा डिजिटल परिवर्तन जैसे विषयों पर मंथन होगा। प्रशिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके साथ ही प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को अपनी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने तथा उनके क्रियान्वयन के लिए व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने में सहायता दी जाएगी। इसका लक्ष्य सरकारी अधिकारियों के वास्तविक कार्यों और जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

700 से अधिक प्रशिक्षण संस्थान एक मंच पर

Sadhana Series 2026 Lucknow इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए ‘यूनिफाइड न्यू-एज नेशनल ट्रेनिंग इनिशिएटिव्स’ (यूएनएनएटीआई) पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। साधना सप्ताह-2026 के दौरान शुरू किया गया यह पोर्टल 700 से अधिक प्रशिक्षण संस्थानों को एक साझा मंच पर जोड़ता है।

इसके माध्यम से प्रशिक्षण संसाधनों को साझा करने, संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने और आंकड़ों के आधार पर कार्यक्षमता में सुधार करने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय प्रशिक्षण सुधार ढांचे को मिलेगी दिशा

‘साधना श्रृंखला-2026’ चार क्षेत्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला है। इसकी शुरुआत 29 और 30 सितंबर को विजयवाड़ा में हुई थी, जबकि पूर्वोत्तर क्षेत्र की कार्यशाला 9 अक्टूबर को गुवाहाटी में आयोजित की गई।

लखनऊ की कार्यशाला से प्राप्त निष्कर्षों को अन्य क्षेत्रीय कार्यशालाओं के परिणामों के साथ जोड़कर प्रशिक्षण संस्थान परिवर्तन ढांचा तैयार करने में शामिल किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से देश में सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को अधिक आधुनिक, सक्षम और प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Read this: Ratlam Train Car Accident: रतलाम में टला बड़ा रेल हादसा, सेजावता फाटक पर ट्रेन ने कार को मारी टक्कर; चार युवकों ने कूदकर बचाई जान

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…