,

Bareilly Riot Case Mobin Beg Arrest: बरेली दंगा मामले में बड़ी गिरफ्तारी, 58 वर्षीय मोबीन बेग पुलिस के हत्थे चढ़ा

Bareilly Riot Case Mobin Beg Arrest

Report: Dushyendra kumar

Bareilly Riot Case Mobin Beg Arrest बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुए दंगे के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। कैंट पुलिस ने दंगे से जुड़े एक मुकदमे में वांछित 58 वर्षीय मोबीन बेग उर्फ मोमीन बेग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी स्थित उसके घर से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।

तौकीर रजा समेत 29 आरोपियों से जुड़ा है मामला

Bareilly Riot Case Mobin Beg Arrest पुलिस के मुताबिक, बारादरी थाने में दर्ज मुकदमे में तौकीर रजा समेत कुल 29 आरोपियों के नाम शामिल हैं। मामले की विवेचना कैंट थाना प्रभारी संजय कुमार धीर कर रहे हैं। इसी जांच के सिलसिले में मोबीन बेग की तलाश की जा रही थी।

पूछताछ में बैठक और भीड़ जुटने को लेकर दिए बयान

Bareilly Riot Case Mobin Beg Arrest पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने 19 सितंबर 2025 को आयोजित एक बैठक और 26 सितंबर को इस्लामिया ग्राउंड में भीड़ जुटने से संबंधित बयान दिए हैं। इन बयानों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

दूसरे आपराधिक मुकदमे में भी नाम होने का दावा

Bareilly Riot Case Mobin Beg Arrest पुलिस का कहना है कि मोबीन बेग का नाम एक अन्य आपराधिक मुकदमे में भी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Read this: UP News: बृजभूषण शरण सिंह का आरोप, एलन मस्क के इशारे पर हो रहे आंदोलन; देश के खिलाफ साजिश का दावा

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…