Report: Arvind Chouhan
Gwalior Farmer Murder Case ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव में बुधवार सुबह किसान पुरुषोत्तम गुर्जर का लहूलुहान शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या की गई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान
Gwalior Farmer Murder Case खेत में किसान का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक पुरुषोत्तम गुर्जर के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान बताए जा रहे हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा होगा। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पैसों के लेनदेन को लेकर जताई जा रही आशंका
Gwalior Farmer Murder Case प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे पैसों का लेनदेन वजह हो सकता है। मृतक का मोबाइल फोन भी गायब बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हमलावर अज्ञात बताए जा रहे हैं।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Gwalior Farmer Murder Case पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर किसान की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


