,

Saharanpur News: सहारनपुर में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान हाउस अरेस्ट, बोले- सरकार जनता की आवाज दबा रही

Saharanpur News

Saharanpur News दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सहारनपुर में भी पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने से रोककर जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

विपक्षी दलों के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जाने की थी तैयारी

Saharanpur News हाजी फजलुर्रहमान के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता, सांसद और कार्यकर्ता शामिल होने वाले थे। उन्होंने कहा कि संविधान में विश्वास रखने वाले लोग भी इस प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात रखना चाहते थे। हालांकि, दिल्ली जाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल

Saharanpur News पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मताधिकार पर पड़ने वाले प्रभाव के खिलाफ आवाज उठाना था। उन्होंने दावा किया कि यह देश के करीब 14 करोड़ लोगों के मताधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। विपक्ष इसी विषय को लेकर निर्वाचन आयोग के सामने अपना विरोध दर्ज कराना चाहता है।

कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया

Saharanpur News हाजी फजलुर्रहमान ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उनका आरोप है कि विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में भाग लेने से रोकना जनता की आवाज दबाने जैसा है। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक माहौल में हलचल बनी हुई है।

Read this: Gold Silver Price : सोना-चांदी फिर महंगे, चांदी ₹2.21 लाख के पार; जानें 22, 24 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…