BY: Yoganand Shrivastva
CNG Car Blast गुजरात के वडोदरा जिले के करजण में नेशनल हाईवे-48 स्थित एक पेट्रोल-सीएनजी पंप पर सीएनजी भरवाते समय कार की गैस टंकी में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। यह घटना जिंदल कंपनी के सामने स्थित पंप पर हुई। धमाका इतना तेज था कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके टुकड़े दूर तक जा गिरे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
आसपास खड़ी दो गाड़ियों को भी पहुंचा नुकसान
CNG Car Blast जानकारी के मुताबिक, कार में सीएनजी भरने के लिए पंप कर्मचारी ने नोजल लगाया था। इसी दौरान अचानक गैस टंकी में धमाका हो गया। विस्फोट के बाद पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। धमाके की आवाज से वहां मौजूद लोग घबरा गए और कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
कार में कोई नहीं था, जांच के बाद सामने आएगी वजह
CNG Car Blast हादसे के वक्त कार के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। सीएनजी भरवाने के दौरान कार में सवार लोग बाहर खड़े थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। घटना की सूचना मिलने पर करजण की फायर टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती स्तर पर तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव जैसी संभावनाएं जताई जा रही हैं, लेकिन विस्फोट की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के कारण का पता चल सकेगा। सीसीटीवी फुटेज में भी विस्फोट के दौरान का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।
Read this: Banda Lekhpal Protest: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का धरना, समाधान दिवस का किया बहिष्कार


