,

Pakistani Pilot India Flight: क्या पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान? जानिए क्या कहते हैं नियम

Pakistani Pilot India Flight

BY: Yoganand Shrivastva

Pakistani Pilot India Flight दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में ओमान के को-पायलट द्वारा कथित तौर पर पायलट पर हमला किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय विमानन में पायलट की राष्ट्रीयता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तानी नागरिक भारत में विमान उड़ा सकता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों के तहत पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों तथा पाकिस्तानी एयरलाइंस द्वारा संचालित, उनके स्वामित्व वाले या पट्टे पर लिए गए विमानों को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। भारत ने यह प्रतिबंध 2025 में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद लगाया था और इसके विस्तार के लिए समय-समय पर नए नोटम जारी किए गए हैं।

सिर्फ पायलट की राष्ट्रीयता से तय नहीं होता नियम

Pakistani Pilot India Flight महत्वपूर्ण बात यह है कि हवाई क्षेत्र से जुड़ा प्रतिबंध मुख्य रूप से विमान और उसके संचालक पर लागू होता है। इसका अर्थ यह नहीं है कि किसी पाकिस्तानी नागरिक को उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर हर परिस्थिति में विमान उड़ाने से स्वतः रोक दिया गया है।

यदि कोई पाकिस्तानी पायलट किसी ऐसी विदेशी एयरलाइन में काम करता है, जिसका विमान पाकिस्तानी पंजीकरण वाला नहीं है और जिसे कोई पाकिस्तानी एयरलाइन या ऑपरेटर संचालित, स्वामित्व या पट्टे पर नहीं रखता, तो केवल पायलट की पाकिस्तानी राष्ट्रीयता के आधार पर हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध लागू होने की बात नहीं कही जा सकती। हालांकि, उस पायलट के पास संबंधित उड़ान के लिए आवश्यक लाइसेंस, अनुमति और अन्य नियामकीय स्वीकृतियां होना जरूरी होगा। भारत में विदेशी एयरक्रू से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की अलग व्यवस्थाएं हैं।

भारत में प्रवेश के लिए वीजा और सुरक्षा नियम भी जरूरी

Pakistani Pilot India Flight किसी पाकिस्तानी पायलट के लिए भारत में विमान उड़ाने का सवाल केवल हवाई क्षेत्र प्रतिबंध तक सीमित नहीं है। यदि उसे भारत में प्रवेश करना है और यहां चालक दल के सदस्य के रूप में काम करना है, तो लागू वीजा, आव्रजन, सुरक्षा और क्रू-क्लीयरेंस संबंधी नियमों का पालन भी करना होगा।

इसलिए किसी पाकिस्तानी पायलट के भारत में विमान उड़ाने की स्थिति को समझने के लिए तीन चीजें अलग-अलग देखनी होंगी—विमान किस देश में पंजीकृत है, उसे कौन-सी एयरलाइन या ऑपरेटर संचालित कर रहा है और पायलट के पास भारत में उड़ान तथा प्रवेश के लिए जरूरी लाइसेंस और स्वीकृतियां हैं या नहीं। डीजीसीए विदेशी फ्लाइट क्रू के लिए अस्थायी प्राधिकरण और परीक्षा संबंधी प्रक्रियाएं भी संचालित करता है।

Read this: Bhopal: गौपालक सम्मेलन में अमित शाह ने सीएम डॉ यादव को दी बधाई, बोले- दूध उत्पादन का 50 लाख लीटर लक्ष्य मुश्किल लेकिन केंद्र साथ

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…

Kasrawad By Election: कसरावद जिला पंचायत उपचुनाव में भारत यादव की जीत, 4075 मतों से बनाई बढ़त

रिपोर्टर-सेवकराम चौबे Kasrawad By Election खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत…

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता साफ, सरकार से मिली NOC, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

Salman Khan: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर लंबे…