गणतंत्र दिवस के शुभ दिन पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब की जन्मस्थली में आकर उन्हें प्रणाम करना सौभाग्य की बात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
It is a privilege to visit the birthplace of the creator of the Constitution, Dr. Baba Saheb, on the auspicious day of Republic Day and pay his respects to him: Chief Minister Dr. Yadav.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) पहुंचे। यहां उन्होंने संविधान निर्माता (बाबा साहेब) डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हमारे लिये सबसे बड़ा त्यौहार है। बाबा साहेब के कारण ही हमारा गणतंत्र दुनिया में पहली बार जाना और पहचाना गया। बाबा साहेब की जन्मस्थली पंच तीर्थों में से एक प्रमुख स्थल है। आज गणतंत्र दिवस के शुभ दिन पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब की जन्मस्थली में आकर उन्हें प्रणाम करना सौभाग्य की बात है। यहाँ आना तीर्थ आने के बराबर है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार और विधायक सुश्री उषा ठाकुर एवं अन्य जन प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गण भी मौजूद थे। 

- Advertisement -
Ad imageAd image

Siwan: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, सिरसाव मठिया गाँव में पसरा सन्नाटा

संवाददाता/गगन पाण्डेय Siwan (दरौंदा): सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु टूटने से बदला विदाई का अंदाज़, अब नाव से ससुराल जा रहीं दुल्हनें

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने

BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का पुतला दहन, चम्पावत प्रकरण को लेकर जताया विरोध

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में चम्पावत प्रकरण को

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर